Wednesday, 14 September 2011

पत्रिका


हमारे समाज में ज्यादा तर मसले ऐसे होते हैं जिस में स्त्री और पुरुष कि सोच कम ही मिला करती है अभी कुछ दिन पहले कि ही बात है। पत्रिका को लेकर मेरी किसी सज्जन से चर्चा चल रही थी।यहाँ मैं उन सज्जन का नाम नहीं दे रही हूँ क्यूंकि वह मुझसे उम्र में बड़े भी हैं और ज्यादा तजुरबे कार भी। खैर  इस विषय को लेकर सामने वाले सज्जन का कहना था। कि केवल साहित्यिक पत्रिकाएँ ही पढ़ने लायक होती है। बाकी सब घरेलू पत्रिकाओं  में जो भी छापता है वह केवल मनोरंजन मात्र ही होता है। इससे ज्यादा और कुछ नहीं, और उससे समाज का कुछ भला नहीं हो सकता है। उनके अनुसार किसी साहित्यिक पत्रिका को पढ़ने से विचारणीय बाते सामने आती है। जिन पर सामुहिक रूप से विचार किया जाना चाहिए।जबकि मुझे ऐसा लगता है कि अधिकतर साहित्यिक पत्रिकाओं में एक ही विषय को लेकर अलग-अलग लेखक अपने अनुसार अपने विचार प्रस्तुत किया करते हैं। मगर इन घरेलू पत्रिकाओं में कई विभिन्न प्रकार के लेख ,कहानियाँ ,कवितायें एवं अन्य कई ऐसी सामग्री होती हैं कि आप एक ही पत्रिका के माध्यम से कई अलग-अलग पहलुओं पर एक साथ नज़र डाल सकते हैं। इन्ही सब बातों के चलते  मेरे मन में ख्याल आया कि क्यूँ ना इस विषय पर अपने मित्रों के साथ चर्चा कि जाये और जाना जाय कि इस विषय को लेकर आप सब की क्या राय है। इसलिए आज यह विषय लेकर आप सब के बीच आई हूँ आप को क्या लगता है।
यदि पढ़ने के लिए अच्छी सामग्री मिल रही हो।  जिससे आपका ज्ञान वर्धन हो रहा हो, तो क्या पत्रिका के नाम से इस बात पर फर्क पढ़ना चाहिए ? मुझे ऐसा लगता है पत्रिका कोई भी हो सामाजिक घरेलू पत्रिक या फिर साहित्यिक पत्रिका क्या फेर्क पड़ता है यदि पढ़ा जाने वाला विषय जानकारी देने वाला अथवा उपयोगी हो एवं जिससे आपको पढ़ने में मजा भी आरहा हो और आगे भी उस विषय में जानने कि इच्छा हो, अर्थात पढ़ने में रुचि कर लग रहा हो तो क्या फेर्क पड़ता है कि आपने कहाँ से पढ़ा। खैर इस विषय पर उन सज्जन का कहना था कि गृह शोभा ,मेरी सहेली एवं गृह लक्ष्मी जैसी पत्रिकाओं में जो की महिलाओं की पत्रिकाएँ है। अर्थात महिला प्रधान पत्रिकाएँ है। तो यदि इन पत्रिकाओं में आपका कोई लेख, कहानी या आपकी कोई रचना छपती है तो उसमें कोई बड़ी बात नहीं है। उसके कोई मायने नहीं है । मायने हैं तो केवल साहित्यिक पत्रिकाओं के हैं। यदि उसमे आपके लेख या किसी रचना को स्थान दिया जाता है, तो वो बड़ी बात है। इस पत्रिकों में यदि आपको स्थान मिल भी गया तो आपने कोई बड़ा तीर नहीं मारा। जबकि देखा जाये तो आमतौर पर साहित्यिक पत्रिकाओं के मामले में यह पत्रिकाएँ ज्यादा मशहूर है। तो यदि आप अपना प्रचार प्रसार करने हेतु भी आफ्नै कोई रचना या आलेख इस पत्रिका के लिए देते है और उस में छपता है तो आप साहित्यिक पत्रिकाओं की तुलना में ज्यादा जल्दी मशहूर हो सकते हो अर्थात लोगों के बीच आपकी पहचान जल्द बन सकती है।  क्यूंकि साहित्य समझना हर किसी के बस कि बात नहीं।
हालाकी मैं यह बात मानती हूँ कि यह विषय सबसे पहले किसी भी पाठक की पसंद पर अधिक निर्भर करता है कि उसका रुझान किस तरफ है और वह क्या पढ़ने में रुचि रखता है। क्यूंकि हर एक की पसंद अलग-अलग होती है। किसी को काव्य पसंद होता है, तो किसी को कहानियाँ "वो कहते है ना पसंद अपनी-अपनी ख्याल अपना-अपना " बस यहाँ भी वही बात है वैसे साधारण तौर पर एक आम नज़रिये से देखा जाए तो इन घरेलू पत्रिकों में ऐसा कुछ खास नहीं होता ज्यादा तर घर संसार ,परिवार और खास कर खूबसूरती निखारने और बढ़ाने के वियषों पर ही अत्यधिक देखने और पढ़ने को मिलता है। मगर अपनी बात आम आदमी तक पहुंचाने का इससे अच्छा और कोई माध्यम मेरी समझ से तो हो, ही नहीं सकता। क्यूंकि यह ऐसी पत्रिकाएँ है जो लगभग इंडिया के हर घर में आसानी से उपलब्ध होती हैं। लेकिन इन सब बातों के बावजूद यह कहना कि यह सारी पत्रिकाएँ बेकार हैं। या इनके अस्तित्व का कोई मोल नहीं मेरे हिसाब से ऐसा कहा जाना गलत बात होगी। क्यूंकि यदि ऐसा होता तो शायद इन पत्रिकाओं की बिक्री इतनी नहीं होती जितनी की आज की तारीख में है।
और वैसे भी मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और हम समाज में ही रहते हैं। तो घर परिवार संसार यह सारे विषय भी तो उतने ही महत्वपूर्ण हुए ना जीतने के साहित्यिक विषय।
ऐसा नहीं है की इन पत्रिकाओं में हमेशा बेकार की ही बातें छ्पा करती हैं। क्या आप इस बात से सहमत हैं ?  मैं तो नहीं हूँ। कई सारी ऐसी चीज़ें भी हैं हमारे जीवन में जो हम इन पत्रिकाओं के माध्यम से पढ़ कर सीख सकते है। जो शायद हम अपनी जिंदगी में समय के अभाव के कारण सीख नहीं पाये। लेकिन  चुकि सिर्फ यह एक महिला प्रधान पत्रिका है अर्थात महिलाओं की पत्रिका है। इसलिए इस पुरुष प्रधान समाज को इस पत्रिका से भी आपत्ति है। क्यूँ ?  क्यूंकि उनके लिए ऐसी कोई पत्रिका आती ही नहीं है। या आती भी हो तो मुझे इस विषय में कोई जानकारी नहीं है। मगर इसका मतलब यह तो नहीं हुआ ना कि इसके कारण यह पत्रिकाएँ बेकार हैं, निरर्थक है। जब इन्ही पत्रिकाओं को पढ़ने के बाद जब कोई महिला इन पत्रिकाओं से सीख कर कुछ अच्छा करती है । फिर चाहे वो घर परिवार से लेकर घर की साज सज्जा का मामला हो या फिर नित नये पकवान बनाना हो, तब तो लोग वाहवाई करते नहीं थकते। तो फिर पढ़ने की सामग्री को लेकर इतनी उतेजना क्यूँ जिसके चलते इन पत्रिकाओं को भला बुरा ठहराने का क्या मतलब निकलता है।
यहाँ मेरा मक़सद किसी की और इशारा करते हुए उस इंसान की अवहेलना करना नहीं है। की आखिर उसने यह बोला तो बोला कैसे। मैं तो बस इस विषय पर चर्चा करके यह जानना चाहती हूँ कि आम लोग की इस विषय में क्या राय है। बरहाल अंत में बस इतना ही कहना चाहूंगी कि पत्रिका चाहे साहित्यिक हो या घरेलू दोनों का ही अपना एक अलग स्थान है और अपना एक अलग महत्व है। कोई किसी से कम नहीं है। दोनों ही बराबर हैं । और यह बात पूर्णतः पाठक पर निर्भर करती है की उसकी पसंद और उसकी रुचि क्या पढ़ने में है। जय हिन्द .....