Monday 7 July 2014

जाने कब समझेंगे हम…!


बात उस समय कि है जब इंसान अपनी निजी एवं अहम जरूरतों के लिए सरकार और प्रशासन पर निर्भर नहीं था। खासकर पानी जैसी अहम जरूरत के लिए तो ज़रा भी नहीं। उस वक्त शायद ही किसी ने यह सोचा होगा कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब पानी भी बेचा और खरीदा जायेगा। हाँ यह बात अलग है कि तब जमींदारों की हुकूमत हुआ करती थी। निम्नवर्ग का जीना तब भी मुहाल था और आज भी है। फर्क सिर्फ इतना है कि तब जमींदार गरीबों को लूटा करते थे। आज यह काम सरकार और प्रशासन कर रहे हैं। रही सही कसर बैंक वाले पूरी कर रहे हैं। तो कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि तब से आज तक गरीब किसान की किस्मत में सदा पिसना ही लिखा है। आगे पढ़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें ...
http://mhare-anubhav.in/?p=509... धन्यवाद 

जाने कब समझेंगे हम...!

4

बात उस समय कि है जब इंसान अपनी निजी एवं अहम जरूरतों के लिए सरकार और प्रशासन पर निर्भर नहीं था। खासकर पानी जैसी अहम जरूरत के लिए तो ज़रा भी नहीं। उस वक्त शायद ही किसी ने यह सोचा होगा कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब पानी भी बेचा और खरीदा जायेगा। हाँ यह बात अलग है कि तब जमींदारों की हुकूमत हुआ करती थी। निम्नवर्ग का जीना तब भी मुहाल था और आज भी है। फर्क सिर्फ इतना है कि तब जमींदार गरीबों को लूटा करते थे। आज यह काम सरकार और प्रशासन कर रहे हैं। रही सही कसर बैंक वाले पूरी कर रहे हैं। तो कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि तब से आज तक गरीब किसान की किस्मत में सदा पिसना ही लिखा है।

मगर सोचने वाली बात यह है कि इतनी परेशानियाँ, दुःख तकलीफ सहन करने के बाद भी कभी इंसान ने जंगल काटने के विषय में नहीं सोचा। क्यूँ ! क्योंकि पहले हर कोई यह भली भांति जानता था कि यह जंगल ही हमारे जीने का सहारा है जो हमें न सिर्फ रोटी देते है बल्कि हमारी सभी अहम जरूरतों की पूर्ति भी करते है। यह पेड़ सिर्फ पेड़ नहीं, यादों का घरौंदा हुआ करते थे। क्या आपको याद नहीं, वो बचपन के खेल जिनमें इन पर वो पल-पल चढ़ना उतरना, तो कभी इनसे घंटों बतियाना वो सुख दुःख में इन्हें गले लगा वो हँसना वो रोना, वो नीम की निबोली, वो आम के पत्ते, वो बरगद की बाहें, वो अमरूद थे कच्चे।

मगर अब सब कुछ बस क़िस्से और कहानियों में क़ैद होकर रह गया। क्यूँ क्योंकि आज ऐसा नहीं है। आज तो नज़र उठाकर देखने पर जहां तक नज़र जाती है वहाँ तक केवल कंक्रीट के जंगल ही दिखाई देते है। फिर चाहे उसके लिए तापमान का बढ़ता प्रकोप ही क्यूँ ना झेलना पड़े या पानी का अभाव। किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता, इसलिए आज हर इमारत हर सोसाइटी में जल का अभाव है ऊपर से ठेकेदार रोबदार आवाज में कहता है अपनी सोसाइटी में तो पाँच से छः बोरवेल है और यदि फिर भी कभी जरूरत पड़ जाये तो टैंकर मँगवा लेते है कुल मिलाकर आपको कभी पानी का अभाव नहीं झेलना पड़ेगा। इस पर भी जब उनसे कहो यदि सभी इसी तरह लगातार बोरवेल लगवाते रहे तो एक दिन धरती के अंदर का सारा जल सूख जाएगा फिर क्या करेंगे तो कहता है सच कल किसने देखा अभी अपनी सोसाइटी में तो पानी है फिर बाकी जगह क्या है क्या नहीं उस से अपने को क्या। सच कितना स्वार्थी हो गया है आज का इंसान जिसे केवल अपनी स्वार्थपूर्ति से मतलब है। फिर चाहे वो इमारतें बनाने वाले ठेकेदार हों या आज कल की सरकार फिर भले ही उसका खामियाजा पूरी मानव जाति को ही क्यूँ ना भोगना पड़े। सब का बस एक ही राग है ‘पैसा फेंक तमाशा देख’ ऐसे हालातों में आज जिसके पास पैसा है उसके पास निजी जरूरतों जैसे रोटी कपड़ा और मकान के साथ-साथ बिजली पानी जैसी अहम जरूरतों की पूर्ति भी है। इसका अर्थ यह निकलता है कि पानी की कमी नहीं है। मगर मिलता उन्हें ही है जिनके पास पैसा है और जिनके पास पैसा नहीं हैं उन बेचारों की ज़िंदगी तो खाने कमाने के चक्करों में ही निकल जाती हैं। उनके घरों में तो रोज़ चूल्हा जलना ही उनकी अहम जरूरतों की पूर्ति के बराबर है।

क्या यही है एक विकासशील देश की पहचान ? आज भी मैं देख रही हूँ एक ओर खड़ी तीस-तीस माले की बड़ी-बड़ी इमारतें जिनमें सभी सुख सुविधाओं के साथ बिजली चले जाने पर पावर बैकप की सुविधा भी उपलब्ध है। मगर उन विशाल एवं भव्य इमारतों के ठीक सामने है निम्नवर्ग की अँधेरी कोठरी। जहां एक और साँझ ढलते ही पूरी इमारत रोशनी से नहा जाती है। वहीं दूसरी और उस सामने वाली कोठरी में एक दिया तक नहीं होता जलाने के लिए। क्यूँ ? क्यूंकि बिजली का बिल भरने लायक उनकी कमाई नहीं होती। नतीजा वह बिजली की चोरी करते हैं और टेक्स के नाम पर खामियाजा आम आदमी (मध्यम वर्ग) भरता है। तो ज़रा सोचिए उन गाँवों का क्या हाल होता होगा जो आज भी बिजली से वंचित हैं।

अब बात आती है पानी की ‘जल ही जीवन है’ यह सभी जानते है और मानते भी है। मगर फिर भी जल को बचाने का प्रयास कोई नहीं करता। न बड़ी-बड़ी इमारतों के छोटे-छोटे मकानों में रह रहे लोग और ना ही निम्नवर्ग के लोग। पानी की पूर्ति की चिंता जब सरकार को नहीं तो फिर भला और कोई कैसे करेगा। क्योंकि उन्हें तो पानी की कमी है नहीं और जिन्हें है उन्हें भी पानी की बचत से कोई मतलब नहीं है। उन्हें बस पानी मिलना चाहिए। बचत हो, न हो, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं होता। उदाहरण के तौर पर मेरे घर की काम वाली बाई को ही ले लीजिये। उसे बर्तन साफ करने और झाडू पोंछे के लिए नल से बहता तेज़ धार वाला पानी ही चाहिए। रखे हुए पानी से काम करने में उसे एतराज़ है। क्यूँ ! क्योंकि उसमें बहुत कष्ट होता है और समय भी ज्यादा लगता है। उसका कहना है कि नल खुला रहे तो बर्तन जल्दी साफ होते हैं। फिर उसके लिए चाहे जितने लीटर पानी बहे तो बह जाये उसे उससे कोई मतलब नहीं।

इतना ही नहीं घर में रखे भरे हुए पानी पर भी उसे लालच आता रहता है। वैसे चाहे वो दिन में शायद एक बार नहाने के बाद मुँह भी न धोती हो। मगर खुद को जरूरत से ज्यादा साफ सुथरा दिखाने के लिए उसे पच्चीस बार हाथ पैर धोने होते है। कुल मिलाकर जब तक सामने दिख रहा भरा हुआ पानी खत्म नहीं हो जाता, उनका भी काम खत्म नहीं होता। यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि हर घर की समस्या है। और जब समझाने की कोशिश करो तो उनका मुँह फूल जाता है। फिर जब खुद के घर के लिए कार्पोरेशन के पानी हेतु लंबी लाइन में लगनी होती है   तब पानी की अहमियत समझ आती है। मगर सिर्फ कुछ घंटों के लिए अगले ही पल से फिर वही ‘ढाक के तीन पात’ हो जाते है। इसी तरह हर रोज़ आम लोग पानी का अभाव झेलते रह जाते है।                    

Tuesday 1 July 2014

पागल होना,शायद सामान्य होने से ज्यादा बेहतर है...!

यूं तो एक पागल व्यक्ति लोगों के लिए मनोरंजन का साधन मात्र ही होता है। लोग आते हैं उस पागल व्यक्ति के व्यवहार को देखते है। उस पर हँसते और उसका परिहास बनकर अपने-अपने रास्ते निकल जाते है। इस असंवेदनशील समाज से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है। कभी-कभी सोचती हूँ तो लगता है कैसा होता होगा पागल होना। क्या महसूस करता होगा कोई पागल। भले ही कोई पागल हो किन्तु उसका दिमाग तो फिर भी काम करता ही है। क्या सोचता होगा वह इंसान जिसे दुनिया की नज़रों में पागल घोषित कर दिया गया हो।

आगे पढ़ने क लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें http://mhare-anubhav.in/?p=494 धन्यवाद... 

पागल होना,शायद सामान्य होने से ज्यादा बेहतर है...!

mental_illness_1243587g

यूं तो एक पागल व्यक्ति लोगों के लिए मनोरंजन का साधन मात्र ही होता है। लोग आते हैं उस पागल व्यक्ति के व्यवहार को देखते है। उस पर हँसते और उसका परिहास बनकर अपने-अपने रास्ते निकल जाते है। इस असंवेदनशील समाज से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है। कभी-कभी सोचती हूँ तो लगता है कैसा होता होगा पागल होना। क्या महसूस करता होगा कोई पागल। भले ही कोई पागल हो किन्तु उसका दिमाग तो फिर भी काम करता ही है। क्या सोचता होगा वह इंसान जिसे दुनिया की नज़रों में पागल घोषित कर दिया गया हो।

खासकर वह पागल व्यक्ति जिसे पागलखाना भी नसीब न हुआ हो। जो सड़क पर दर-दर की ठोकरें खाकर भी दुःखी प्रतीत नहीं होता। लोगों के मनोरंजन और परिहास का पात्र बने रहने पर भी जिसे कभी किसी से कोई शिकायत नहीं होती। किसी पागल व्यक्ति का मज़ाक उड़ाने तक तो फिर भी बात समझ में आती है। किन्तु यदि वह पागल व्यक्ति कोई स्त्री हो तो मुझे दुःख और भी ज़्यादा होता है। इसलिए नहीं कि वह एक स्त्री है। बल्कि इसलिए कि इस बेरहम समाज को उस स्त्री के पागल होने पर भी दया नहीं आती। उसका दर्द उसका दुःख नज़र नहीं आता। अगर कुछ नज़र आता है! तो वह है केवल उसका फटे कपड़ों से झाँकता हुआ शरीर। क्योंकि भूखे कुत्तों को तो बस हड्डी से मतलब होता है। फिर चाहे वो हड्डी किसी की भी क्यूँ ना हो।

खैर आजकल तो लोग छोटी-छोटी बच्चियों को भी नहीं छोड़ते। यहाँ तो फिर भी एक पागल स्त्री की बात हो रही है। फिल्मों के अलावा मैंने कभी नहीं देखा कि कभी कोई इंसान किसी पागल व्यक्ति का तन ढ़क रहा हो या उसे खाना खिला रहा हो। हालांकी दुनिया में सभी बुरे नहीं होते। निश्चित ही ऐसे दयावान और संवेदनशील व्यक्ति भी होते ही होंगे। इसमें कोई दो राय नहीं है। 

कितनी अजीब बात है ना ! इस दुनिया में इंसान से बड़ा जानवर और कोई नहीं है। फिर भी एक इंसान को इंसान से ही सबसे ज्यादा डर लगता है। फिर चाहे वह इंसान कोई चोर, डाकू लुटेरा या हत्यारा ही क्यूँ न हो या फिर कोई पागल व्यक्ति हो। बाकी सबसे डरने का अर्थ तो फिर भी समझ में आता है। लेकिन एक पागल इंसान से भला क्या डरना। मुझे तो बहुत आश्चर्य होता है जब कोई व्यक्ति विशेष रूप से कोई स्त्री जब यह कहती है कि मुझे तो शराबियों से ज्यादा पागलों से डर लगता है। 'अरे पागलों से क्या डरना'! वह बेचारे तो पहले ही अपने होश खो चुके बेबस इंसान है। अव्वल तो किसी से भी डरने की जरूरत ही नहीं होती। फिर भी हर इंसान को किसी न किसी से डर लगता ही है। किन्तु फिर भी मैंने अधिकतर स्त्रियॉं को यह कहते सुना है कि उन्हें नशे में धुत्त लोगों से ज्यादा पागल व्यक्ति से डर लगता है।

मेरी समझ से ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे मन में पागल व्यक्ति के लिए एक निश्चित परिभाषा बैठी हुई है कि ‘अरे पागल का क्या भरोसा’ जाने क्या करे। जबकि दूसरी और हर समझदार इंसान यह बात भली भांति जानता है कि हर पागल एक सा नहीं होता अर्थात आक्रामक नहीं होता। जबकि वह पागल व्यक्ति किसी से कुछ भी न बोले। केवल अपनी ही धुन में रहता हो। फिर भी वो एक अकेला इंसान सबकी नज़रों में खटकता रहता है।

जबकि उन डरने वाली स्त्रियों के स्वयं अपने ही परिवार में दारू पीकर रोज़ मारपीट का शिकार होती हैं। गाली गलौच के कारण घर में रोज़ महाभारत होता है। जिसका बच्चों पर भारी मात्र में बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन इस सबसे उन्हें डर नहीं लगता है। मगर हर उस चीज़ से डर लगता है जो उन्हें ज़रा भी नुक़सान नहीं पहुँचाती। जैसे किसी इंसान की लाश...मेरी नज़र में तो डर ने लायक ज़िंदा इंसान होते है। मुर्दे बिचारे किसी का क्या बिगाड़ लेंगे। मगर फिर भी लोग मुरदों से ज्यादा डरते है। यह सब देखकर तो लगता है, हम समझदारों से अच्छे तो यह पागल इंसान ही है। कम से कम दुनिया की परवाह किए बिना अपनी दुनिया में मस्त तो रहते हैं। बहुत पहले कभी लगता था कि 'ईश्वर ने यह कैसा अन्याय किया है इन इंसानों के साथ'! जो इन्हें पागल बना दिया।

लेकिन आज जब कभी किसी पागल इंसान को देखती हूँ तो दिल से यह नहीं निकलता कि ‘हे ईश्वर इन्हें ठीक कर दे’।बल्कि अब तो यही फ़रियाद निकलती है कि ''हे ईश्वर बुद्धिजीवियों को थोड़ी सद्बुद्धि दे''। ताकि हम ऐसे लोगों का परिहास बनाने के बजाए उनकी सहायता कर सकें। या कम से कम जो लोग विभिन्न प्रकार के मनोरोगों से जूझ रहे हैं और आत्महत्या करने पर विवश हो रहे हैं हम उन्हें ही यह एहसास दिला सके कि इस दुनिया में 'जीना मौत को गले लगाने से ज्यादा आसान है'। क्योंकि ईश्वर की बनाई यह दुनिया वास्तव में खूबसूरत है और जीने लायक भी है। अगर कुछ बुरा है, तो वह है 'चंद बुरे लोग'। तो उन चंद बुरे लोगों के कारण भला कोई मासूम ज़िंदगी क्यूँ अंतिम साँस ले !!!